ऋषभ पंत ने इतिहास रच दिया है. वह भारतीय टीम की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. पंत से पहले यह विशेष उपलब्धि पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के नाम दर्ज थी. जिन्होंने 2001 से 2013 के बीच 103 टेस्ट मैच खेलते हुए 178 पारियों में 90 छक्के लगाए थे. मगर भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कोलकाता में जारी 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में 2 छक्के उड़ाते हुए पंत ने उन्हें पछाड़ दिया है. खबर लिखे जाने तक उन्होंने देश के लिए रेड बॉल क्रिकेट में 92 छक्के लगाए हैं.

करीब 4 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे ऋषभ पंत का प्रदर्शन कोलकाता टेस्ट की पहली पारी में कुछ खास नहीं रहा. सभी की निगाहें उनके ऊपर टिकी हुई थीं. मैदान में उतरते हुए उन्होंने अच्छी शुरुआत भी की, लेकिन इस बेहतरीन शुरुआत को वह बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए. टीम के लिए उन्होंने 5वें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 24 गेंदों का सामना किया. इस बीच 112.50 की स्ट्राइक रेट से 27 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौके और 2 खूबसूरत छक्के निकले.

भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

92 – ऋषभ पंत

90 – वीरेंद्र सहवाग

88 – रोहित शर्मा

80 – रवींद्र जडेजा

78 – एम एस धोनी

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version