ठंड ने अंबिकापुर में 57 साल का रेकॉर्ड तोड़ दिया है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री पर रहा। पिछले साल 1 नवंबर को पारा 7.2 डिग्री पर था। वहीं राजधानी में भी न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री पर आ गया है। यह सामान्य से 4.5 डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों बाद ठंड में कमी आएगी। न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। प्रदेश में पहाड़ी व मैदानी इलाकों में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। खासकर उत्तर छत्तीसगढ़ में तो पिछले सप्ताह से शीतलहर चल रही है। सामरीपाट व मैनपाट में पारा 5 डिग्री पर आ गया है। उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाएं पहले सरगुजा संभाग को ठिठुराती है, फिर मध्य हिस्से को।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version