25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीराम मंदिर आ रहे हैं. यहां वे मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे. इस बीच ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि 25 नवंबर को भक्तों को रामलला के दर्शन नहीं होंगे. ये इसलिए क्योंकि 25 नवंबर के राम मंदिर में पीएम मोदी का कार्यक्रम है. उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संघ प्रमुख मोहन भागवत मौजूद रहेंगे. बता दें कि 25 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम से पहले सुरक्षा एजेंसियां मंदिर परिसर पहुंचेंगी. इसी कड़ी में पीएम के प्रवास से 10 दिन पहले यानी आज से मंदिर परिसर की सुरक्षा स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) अपने हाथों में ले लेगी. इस संबंध में एसपीजी ने मंदिर निर्माण एजेंसी को भी 12 नवंबर तक परिसर खाली करने का निर्देश दिया था.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version