कटनी(ढीमरखेड़ा)। जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुनहरा ग्राम में खेत की रखवाली कर रहे एक दंपति की नृशंस हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शनिवार की सुबह दोनों पति-पत्नी खून से लथपथ, मृत अवस्था में पाए गए, जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मृतक लल्लू राम कुशवाहा (40 वर्ष), पिता लखन लाल, बिजौरी ग्राम निवासी, पत्नी प्रभा 35 वर्षीय और करीब 13 वर्षीय पुत्री रश्मि के साथ लंबे समय से गांव में संत कुमार श्रीवास के खेत की रखवाली करते थे। शनिवार की सुबह ग्रामीण खेत के पास से गुजरे तो उन्होंने लल्लू राम और प्रभा को खेत पर बने घर पर खून से सने मृत पाया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना पर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची मौकी मुआयना किया और दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया। पंचनामा के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। ​बड़वारा थाना प्रभारी के.के. पटेल ने बताया, प्रथम दृष्टया जांच में यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। मृतकों के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए है। हत्या किस हथियार से की गई और इसके पीछे क्या मंशा थी, इन सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version