सिटी कोतवाली प्रभारी आशीष तिवारी को एसएसपी शशि मोहन सिंह ने निलंबित कर दिया हैं। यह कार्यवाई कक्षा दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में एफआइआर दर्ज करने में देरी के कारण की गई हैं। एसएसपी सिंह ने बताया कि पीड़िता के स्वजनों द्वारा थानें में सूचना देने के बावजूद आरोपित शिक्षक गिरधारी यादव के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने में लापरवाही बरती गई। इस पर कोतवाली प्रभारी के खिलाफ निलंबत की कार्रवाई की गई हैं। मामले की जांच की जिम्मेदारी जशपुर के एसडीओपी चंद्रशेखर परमा को सैंपी गई हैं। जो सात दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
जानकारी के अनुसार, एक सरकारी स्कूल की कक्षा 10वीं की छात्रा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वहा 2024 से आरोपित शिक्षक गिरधारी राम यादव के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह वहां घरेलू काम भी करती थी। आरोपित ने कई बार उससे छेड़छाड़ की और दुष्कर्म किया। पुलिस ने 15 नवंबर को आरोपित शिक्षक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। इस बीच आरोपित शिक्षक फरार हो गया हैं, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version