प्रदेश के उत्तर और मध्य इलाकों में आगामी 24 घंटे के दौरान शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-अंबिकापुर, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है।
प्रदेश का न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में दर्ज किया गया। यहां पारा 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 6.8 डिग्री कम है। रायपुर में पारा 11.4 तक लुढ़का जो सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस कम है। यही हाल प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों का है, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कमी के आसार नहीं है। इस अवधि में प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। उसके बाद तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक का उछाल दर्ज किया जाएगा।
पाला पड़ने की आशंका:-इधर, उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा, जशपुर व अन्य पहाड़ी, पठारी इलाकों में पाला पड़ने की आशंका बलवती होती जा रही है। सरगुजा के कुछ इलाकों में ओस की बूंदे जमने की खबर हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version