मुजगहन इलाके में स्टूडेंट्स को बंधक बनाकर डकैती डालने वाली महिला हिस्ट्रीशीटर और उसके 4 साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। महिलां हिस्ट्रीशीटर पूजा सचदेव और उसके साथियों ने पुलिस वाले बनकर शुक्रवार-शनिवार की रात करीब 12 बजे कृष्णा हाइट्स में रोशिता और उसकी बहन व अन्य लोगों को फ्लैट में बंधक बना लिया। इसके बाद उनसे जमकर मारपीट की। उनके नकदी, मोबाइल, लैपटॉप व अन्य चीजें लूटकर भाग निकले। इसकी शिकायत पर मुजगहन पुलिस ने पूजा व उसके साथियों के खिलाफ डकैती व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया।
दर्जन भर केस, अब फिर जेल : मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने पूजा सचदेव, असीमा राव, निखिल सचदेव, अंकित सोनी और अन्य की तलाश शुरू कर दी। अलग-अलग जगह छापे मारने के बाद पुलिस ने महिला हिस्ट्रीशीटर पूजा, असीमा, निखिल, अंकित और एक 1 नाबालिग को पकड़ लिया। आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। उल्लेखनीय है कि पूजा और उसके भाई निखिल के खिलाफ हत्या, लूट सहित दर्जन भर से अधिक एफआईआर दर्ज हैं।
पुलिस बनकर डकैती करने वाली महिला हिस्ट्रीशीटर सहित पांच को भेजा जेल
Previous Articleसऊदी अरब में टैंकर से भिड़ी बस…45 भारतीय यात्री जिंदा जले

