रायपुर। भगवान राम के राजधानी लौटने की खुशी में एक दिन पहले अयोध्या में दीपोत्सव हुआ। इसके एक दिन बाद भगवान की ननिहाल भी दीपों की शृंखला से रोशन है। रायपुर के पास चंदखुरी स्थित माता कौशल्या के पौराणिक मंदिर में 3600 दीप जलाकर छत्तीसगढ़ अपने भांजे राम का विजयोत्सव मना रहा है।

राज्य गठन के बाद से चंदखुरी में दीपावली पर ऐसा उत्सव पहली बार मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की हमर राम समिति ने कुछ दिन पहले ही इस दीपोत्सव की तैयारी की है।

हमर राम समिति के संयोजक मंडल में शामिल आरपी सिंह ने बताया, चौदह वर्षों के वनवास के बाद भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी में दीपावली मनाई जाती है। इस पावन अवसर पर चंदखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर प्रांगण में 3600 दीये जलाए गए हैं। इसके पीछे छत्तीसगढ़ के 36 गढ़ों की परिकल्पना भी है। प्रत्येक गढ़ के प्रतिनिधित्व के तौर पर 100 दीये जलाए गए हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version