दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 22 नवंबर से खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को करारा झटका लगा हैं। रिपोर्ट के तहत् कप्तान शुभमन गिल गर्दन की चोट से अभी तक पूरी तरह से उबरे नहीं है। इस कारण वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे। गिल की अनुपस्थिति में उपकप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पहली बार भारतीय टीम की कमान संभालेंगे। पंत टेस्ट इतिहास में भारत के कुल 38वें कप्तान होंगे। हालांकि गिल भारतीय टीम के साथ गुवाहाटी में ही हैं और मैच से पहले उनका फिटनेस टेस्ट होगा, लेकिन उनका खेलना बेहद मुश्किल हैं। कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बल्लेबाजी करते हुए गिल की गर्दन में अकड़न आ गई थी।

