दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन साइहॅाक के तहत साइबर फ्रॉड के खिलाफ 48 घंटे की कार्रवाई के दौरान 4,400 से ज्यादा संदिग्धों को पकड़ा है और उनमें से 877 को गिरफ्तार या बाउंड डाउन किया है, एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह कार्रवाई शुक्रवार सुबह 9 बजे तक चली और दिल्ली में फैले कई ठिकानों पर एक साथ छापे मारे गए। प्रांरभिक जांच मेंं लगभग 1000 करोड़ रूपए के संदिग्ध और धोखाधड़ी वाले लेनदेन का पता चला है। अधिकारियों के अनुसार, इस तरह के नेटवर्क देशभर में जुड़े होते है और दिल्ली उनका प्रमुख हब बनता जा रहा है, जिसे तोड़ने के लिए बड़े पैमाने पर यह ऑपरेशन चलाया गया।

