राजनांदगांव। परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से विश्व पुरुष नसबंदी पखवाड़ेे का आयोजन स्वास्थ्य विभाग द्वारा 21 नवंबर से 4 दिसंबर तक किया जाएगा। विश्व पुरुष नसबंदी पखवाड़े को दो चरणों में मनाया जाएगा। प्रथम चरण में मोबिलाइजेशन सप्ताह 21 से 27 नवंबर तक तथा द्वितीय चरण में 28 नवंबर से 4 दिसंबर तक सेवा वितरण सप्ताह मनाया जाएगा। यह अभियान परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी, जीवन में लाए स्वास्थ्य और खुशहाली के नारे के साथ चलाया जाएगा। इस पखवाड़े की जानकारी देते हुए जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने बताया पखवाड़े के माध्यम से पुरुष नसबंदी के बारे में समाज में जागरूकता लाना और पुरुषों में नसबंदी को स्वीकार करने के लिए प्रेरित करना है। दंपत्ती संपर्क से 21 से 27 नवंबर तक चलेगा और 28 नवंबर से 4 दिसंबर तक द्वितीय चरण में सेवा वितरण सप्ताह मनाया जाएगा। यह सेवा उपलब्धता पर केंद्रित रहेगा जो कोविड-19 के संदर्भ में संशोधित किया गया है। पखवाड़े के अंतर्गत समस्त गतिविधियों को कोविड-19 संबंधित समस्त सावधानियां एवं सलाह को सुनिश्चित करने के लिए उपयुक्त रूप से संशोधित किया है, मुख्यत: शारीरिक दूरी, मॉस्क पहनने, संक्रमण की रोकथाम का पूर्णता पालन सुनिश्चित किया जाएगा। परिवार नियोजन के लिए दी जाने वाली सेवाएं दिशा-निर्देशों के अनुसार ही प्रदान की जाएंगी। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के उपयोग से सूचनाओं का आदान-प्रदान के साथ ही जिला एवं विकासखंड के अधिकारियों का क्षमता वर्धन भी किया जाएगा। शारीरिक दूरी एवं कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पखवा?ा 21 नवंबर से 2 सप्ताह तक मुख्यता वेसेक्टॉमी पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इस सप्ताह के दौरान पुरुष नसबंदी के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित होने वाली गतिविधियां 
केंद्र पर पुरुष नसबंदी सेवा और इसके फायदे को प्रदर्शित किया जाएगा। नसबंदी के तीन माह उपरांत (जांच में शुक्राणु संख्या शून्य पाए जाने पर) ही प्रमाण पत्र हितग्राही को प्रदान किया जाएगा। भारत सरकार द्वारा निर्देशित समस्त मानकों एवं दिशा-निर्देशों का पालन समस्त स्तरों पर सुनिश्चित किया जाएगा।
मोबिलाइजेशन फेस में आयोजित की जाने वाली गतिविधियां
अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाएगा जिसमें व्यक्तिगत चर्चा और पुरुष नसबंदी के फायदे हितग्राहियों को बताए जाएंगे। मोर मितान मोर संगवारी का आयोजन दिशा-निर्देश के अनुसार किया जाएगा। साथ ही पुरुष नसबंदी से संबंधित मिथकों को दूर करने के लिए परामर्श भी प्रदान किया जाएगा। प्रचार-प्रसार के लिए डिजिटल माध्यम के प्रयोग को बल दिया जाएगा। कंटोनमेंट एवं बफर जोन में मोबाइल वेन की व्यवस्था कर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। प्रचार-प्रसार के दौरान कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए पूरी सावधानी रखी जाएगी। कहीं भी अधिक भीड़ एकत्रित ना हो, इसका भी ध्यान रखा जाएगा।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version