छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) ने 10वीं और 12वीं परीक्षाओं की समय सारणी जारी कर दी हैं। इस बार बोर्ड परीक्षाएं फरवरी से शुरू होंगी। प्राय: परीक्षाएं एक मार्च से शुरू होती थीं, लेकिन मंडल द्वारा वर्ष में दो बार परीक्षा लेने की वजह से फरवरी से ही शुरू कर रही हैं। 10वी की परीक्षाओं की शुरूआत 21 फरवरी को हिंदी विषय से होगी, जो 13 मार्च तक चलेंगी। इसी तरह 12वीं बोर्ड पीक्षाओं की शुरूआत 20 फरवरी से होगी। परीक्षा 18 मार्च तक चलेगी।

