बेटी को प्रेमी से मिलता देख पिता गुस्से में आकर धारदार औजार से दोनों के उपर वार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कर दिया,जहां डाक्टरों ने उन्हें रायपुर अस्पताल में रिफर कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार 15 नवंबर को बलौदाबाजार भाटापारा थाना क्षेत्र के ग्राम गोढ़ी में रविवार की शाम श्याम यादव की बेटी से मिलने उसका प्रेमी पहुंचा था तभी वह घर आ गया। जिसके बाद दोनों को मिलता देख वह गुस्से में आकर धारदार हथियार से ताबड़-तोड़ उनके उपर हमला कर दिया। जिसके चलते वह गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आस-पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना थाने में दी। जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज कर लिया है। वही गंभीर रुप से घायल लड़के-लड़की को अस्पताल में भर्ती करने पर डाक्टरों ने रायपुर रेफर कर दिया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version