कर्नाटक के हावेरी जिले में एक सनसनीखेज अपराध का मामला सामने आया है. यहां पर एक वहशी बेटे ने कथित रूप से अपने मां के साथ रेप की घृणित वारदात को अंजाम दिया और इसके बाद उसने अपने मां की हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में आरोपी शिवप्पा को गिरफ्तार कर लिया है. कर्नाटक की हावेरी पुलिस ने कहा है कि 21 साल के शिवप्पा को अपनी ही मां के साथ दुष्कर्म करने और इसके बाद हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक शिवप्पा ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है. वनहल्ली गांव के रहने वाले शिवप्पा से पुलिस पूछताछ कर रही है.

पुलिस की जांच में पता चला है कि शिवप्पा के पिता की मौत लगभग 2 साल पहले हो गई थी. पुलिस का कहना है कि इसके बाद शिवप्पा की मां के दूसरे पुरुष से संबंध हो गए. युवा शिवप्पा इस रिश्ते के सख्त खिलाफ था और वह बार बार अपनी मां को इसके खिलाफ चेतावनी दे रहा था. पुलिस के मुताबिक 13 नवंबर को शिवप्पा ने शराब पी, उसने अपनी मां को भी शराब पिलाई. इसके बाद उसने अपनी मां को अपने एक रिश्तेदार के यहां ले जाना का बहाना बनाया. पुलिस के मुताबिक बीच रास्ते में शिवप्पा ने अपनी मां के साथ घृणित हरकत को अंजाम दिया इसके बाद उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने शिवप्पा को आईपीसी की धारा 302, और धारा 376 के तहत गिरफ्तार कर लिया है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version