डोंगरगढ़ में प्रस्तावित 55 करोड़ रूपए की फोरलेन परिक्रमा पथ परियोजना ने गति पकड़ ली है। 8.5 किलोमीटर लंबा यह मार्ग मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर, चंद्रगिरी जैन तीर्थ और प्रज्ञागिरी बौध्द स्थल तक जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सुविधा साबित होगा।
नई सड़क से न केवल धार्मिक स्थलों तक पहुंच आसान होगी, बल्कि क्षेत्रीय परिवहन भी सुगम बनेगा। परियोजना के तहत् गाजमर्रा, राजकटटा, कुर्रूभांठ और छिरपानी गांवों की जमीनों पर खरीदी-बिक्री, नामांतरण और बंटवारे पर कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। उद्देश्य है कि भूमि अधिग्रहण के दौरान मुआवजा प्रक्रिया पारदर्शी रहे और किसानों को पूरा लाभ मिले।
कनेक्टिविटी बेहतर होगी, हादसे घटेंगे:- परिक्रमा पथ मुरमुंदा और तुमड़ीबोड होते हुए सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ेगा, जिससे यात्रा समय कम होगा और सड़क हादसों में कमी आने की उम्मीद है। बेहतर परिवहन से व्यापार और उद्योग को गति मिलेगी, जबकि किसान अपनी फसल आसानी से मंडियों तक पहुंचा सकेंगे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version