सोमवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वॉयरल हुआ। जिसमें थाना कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले नगर निगम के एक पार्षद अपने परिजनों के साथ रायफल और पिस्टल से जमकर हर्ष फायरिंग करते हुए नजर आये। वॉयरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही। सोमवार को इंस्टाग्राम आदि पर एक वीडियो वॉयरल हुआ। जिसमें नगर निगम के पार्षद खुद व परिवार के युवकों के साथ रायफल और पिस्टल से जमकर हर्ष फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे थे। यही नहीं वीडियो परिवार के तीन से चार युवक कभी रायफल से तो कभी पिस्टल से कई राउण्ड फायरिंग करते हुए दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर वीडियो के वॉयरल होते ही पुलिस अधिकारी हरकत में आ गये। झांसी सीओ सिटी ने बताया कि वीडियो को अधिकारियों ने संज्ञान में लिया है। इस मामले सम्बधित के विरूद्व मामला दर्ज कराया जा रहा है। और आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।
पार्षद और उसके परिजनों का हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस…
Previous Article…और नहीं मिल सकी बहनें, पहुंचा तो केवल भाई दूज का संदेश
Next Article मातर महोत्सव हमारी गौरवशाली परंपरा
