भारतीय नौसेना ने सोमवार को आईएनएस माहे को शामिल कर लिया है। यह माहे क्लास का पहला जहाज है जो दुश्मन की नाक में दम करने वाला है। खासतौर पर दुश्मन की पनडुब्बियों को ढूंढ़कर मार गिराएगा। देखने में छोटा है लेकिन इतना तेज है कि तटीय इलाकों में कोई भी पनडुब्बी इसकी निगाह से बच नहीं सकती। जब आईएनएस माहे को सेना में कमीशन किया गया तो इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर जनरल उपेंद्र द्विवेदी मौजूद थे। उन्होंने इस मौके पर कहा कि यह सिर्फ एक जहाज नहीं है बल्कि आत्मनिर्भर भारत की नई ताकत है। कोचीन शिपयार्ड ने लिमिडेट ने इसे भारत में बनाया है। ऐसे कुल 8 जहाज बनाए जा रहे हैं, जिसमें माहे पहला है।

पूरी तर से स्वदेशी है आईएनएस माहे

जनरल द्विवेदी ने कहा कि आईएनएस माहे का सेना में शामिल होना न सिर्फ देश की समुद्री लड़ाई में एक नई ताकत है, बल्कि यह स्वदेशी टेक्नोलॉजी से मुश्किल लड़ाकू जहाजों को डिजाइन करने, बनाने और तैनात करने की भारत की समुद्री क्षमता को भी पक्का करता है।

क्या है जहाज की ताकत?

इस जहाज में फायरपावर, स्टेल्थ और मोबिलिटी का मेल है, इसे सबमरीन का शिकार करने, कोस्टल पेट्रोलिंग करने और भारत के जरूरी समुद्री रास्तों को सुरक्षित करने के लिए डिजाइन किया गया है। नेवी ने कहा कि यह जहाज एडवांस्ड हथियारों, सेंसर और कम्युनिकेशन सिस्टम से लैस है, जिससे यह सतह के नीचे के खतरों का ठीक से पता लगा सकता है, उन्हें ट्रैक कर सकता है और बेअसर कर सकता है। यह जहाज कम गहरे पानी में भी लंबे समय तक ऑपरेशन कर सकता है और इसमें टेक्नोलॉजी के हिसाब से एडवांस्ड मशीनरी और कंट्रोल सिस्टम हैं। इसकी लंबाई सिर्फ 77 मीटर है और वजन 900 टन। स्पीड की अगर बात करें तो 25 नॉट यानी कि लगभग 46 किमी. प्रति घंटा। इसके अलावा यह इतने शांत तरीके से चलता है कि दुश्मन को भनक भी नहीं होती कि कोई जहाज आ रहा है।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version