राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार तड़के एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु हो गई, वहीं दो गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का उपचार राजधानी रायपुर के अस्पताल में किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, स्थानिय फूल व्यापारी और उनके केरल फ्लावर्स बेमेेतरा के सभी कर्मचारी मालवाहक वाहन में सवार होकर कवर्धा जिले से शादी का काम निपटाकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम कारेसरा चौक के पास बेमेतरा से कवर्धा की ओर जा रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनके वाहन को जबरदस्त टक्कर मार दी। इससे मालवाहक में सवार पंकज राजपूत (35), गोपाल सिंह (35) और प्रशांता धारा (25) की मौत हो गई। तीनों मृतक पश्चिमी मेदनीपुर बंगाल के रहने वाले थे। वहीं अजय विश्वकर्मा (22) निवासी बेमेतरा और शुभाशीष चक्रवर्ती (42) निवासी प. मेदनीपुर, बंगाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी कोतवाली थाना बेमेतरा को दी गई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है।

