दिल्ली में रविवार को प्रदूषण के खिलाफ हुए प्रदर्शनों ने राजनीतिक और सुरक्षा दोनों मोर्चाे पर हलचल मचा दी। प्रदर्शनकारियों ने लाल मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल किया, आंध्रप्रदेश मे मारे गए माओवादी कमांडर माडवी हिड़मा के पोस्टर लहराकर नारेबाजी की। कुछ ने माडवी हिड़मा अमर रहें, जैसे नारे लगाए। एक पोस्टर पर लिखा था, बिरसा मुंडा से लेकर माडवी हिडमा तक, हमारे जंगलों और पर्यावरण का संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान 22 से ज्यादा गिरफ्तारियां की गई। इन्हें तीन दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि इंडिया गेट के पास हुए प्रदर्शन में कुछ लोग सडक़ बाधित करने
लगे। पुलिस पर मिर्ची स्प्रे डाला। डीसीपी देवेश कुमार महला ने बताया कि कई एम्बुलेंस फंस गई थीं। झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल भी हो गए। बीजेपी ने कहा कि अनर्बन नक्सल अभी भी शहरों में हैं। यह विरोध सोची-साजिश हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version