रायपुर। रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने क्षेत्र की जनता को न केवल दीपावली पर्व पर शुभकामनाएं दी अपितु वे क्षेत्र के हीरापुर, अटारी, जरवाय, गुढिय़ारी, सरोना, रामनगर, गोकुल नगर, खमतराई, रामकुंड एवं रायपुरा के रहवासियों द्वारा आयोजित अनेक समारोहों में शामिल हुए। सदियों पुरानी गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौरा-गौरी पूजा के दौरान वे पारंपरिक नृत्य में शामिल होकर नृत्य किया। वहीं सोंटे का प्रहार झेलकर क्षेत्र एवं प्रदेश के उन्नति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए सुख-समृद्धि की कामना की।

ज्ञातव्य है कि श्री उपाध्याय अपने क्षेत्र की जनता के सूख-शांति व उनकी सभी छोटी-बड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। श्री उपाध्याय लगातार अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनता से प्रत्यक्ष मुलाकात कर उनकी सभी समस्याओं का निराकरण करते रहते हैं। पारंपरिक पर्व के अवसर पर भी वे आमजनों के बीच घुल-मिलकर त्योहार की खुशियां बांटते रहे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version