राजधानी में मंगलवार को एसीबी-ईओडब्लयू ने शराब घोटाले की जांच को आगे बढाते हुए छापेंमारी की हैं। गंज क्षेत्र स्थित पिथालिया कांप्लेक्स में संचालित करण ट्रेवल्स के कार्यालय पर टीम ने दबिश दी। अधिकारियों ने यहां करीब डेढ़ घंटे तक दस्तावोजों की जांच की और कई रिकार्ड अपने कब्जे में लिए। जानकारी के अनुसार पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 3,200 करोड़ के कथित शराब घोटाले से जुड़े कई राजनेताओं, अधिकारियों और महत्वपूर्ण संवैधानिक पदों पर रहे व्यक्तियों की संदिग्ध यात्रा हिस्ट्री सामने आई थी। इन यात्राओं में विदेश यात्राएं, कश्मीर, तिरूपति और उदयपुर शामिल हैं। जांच में यह तथ्य आया है कि इन यात्राओं के एयर टिकट और होटल बुकिंग करण ट्रेवल्स से कराई गई थी और भुगतान नकद में किया गया था। एसीबी-ईओडब्ल्यू की जांच में यह संदेह भी जताया गया है कि इन यात्राओं के लिए किया गया नकद भुगतान कथित रूप से शराब घोटाले से प्राप्त पैसों से किया गया था। टीम ने छापेमार कर दस्तावेजों की विस्तृत पड़ताल की। जब्त रिकार्ड में कई राजनीतिक व्यक्तियों और अन्य लोगों की विस्तृत ट्रेवल हिस्ट्री, एयर टिकट की बुकिंग, होटल इनवाइस और भुगतान से जुड़े दस्तावेज शामिल हैं। एसीबी-ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने करण टैवल्स के संचालक जयंती भाई और उनके बेटे करण से जब्त दस्तावेजों के आधार पर पूछताछ की हैं।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

