रायपुर । छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा CGPSC-2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार 17 विभागों में कुल 238 पदों पर भर्ती की जाएगी। आयोग ने इस संबंध में समय- सारणी की भी घोषणा कर दी है। जिसके अनुसार, ऑनलाइन आवेदन 1 से 30 दिसंबर 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे।

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सबसे ज्यादा 51 पद नायब तहसीलदार के हैं। इसके बाद डीएसपी के 28 पद और डिप्टी कलेक्टर 14 पद शामिल है। इसके अलावा राज्य वित्त सेवा अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक संचालक, सहायक संचालक जिला और महिला एवं बाल विकास अधिकारी समेत अन्य पद शामिल है।

प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी 2026 को
जारी आदेश के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) 22 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में पास होने वाले योग्य अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे और फिर साक्षात्कार की प्रक्रिया के आधार पर चयन होगी। इसके लिए आवेदन केवल CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जमा किए जा सकेंगे।

सीएमओ का भी निकला पोस्ट
मुख्य नगर पालिका (सीएमओ) ‘ख’ और ‘ग’ वर्ग की भर्ती अब राज्य सेवा परीक्षा के माध्यम से होगी। 2020 में जब इसे शामिल किया गया था तब कुल 6 पदों पर भर्ती हुई थी। वहीं इस बार वर्ग ‘ख’ में 18 और वर्ग ‘ग’ में 29 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version