उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां, मांगलिक कार्यक्रम से लौटते समय बाइक को पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों टकराकर सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पिता-पुत्र तेज रफ्तार ट्रैक्टर के नीचे आए गए। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हरीश मिश्रा गोंधिया गांव के पास अपने बेटे तनमन मिश्रा (15 वर्षीय) और दो बेटियों के साथ शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान गोंधिया गांव के मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एकाएक सभी सड़क पर गिए गए। इसी दौरान हरीश मिश्रा और उनके बेटे खुद को संभाल ही रहे थे कि पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक बेकाबू ट्रैक्टर ने दोनों को कुचल दिया। ट्रैक्टर के पहियों के नीचे आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गईष। हालांकि, दोनों बेटियां इस भीषण हादसे में बाल-बाल बच गई। घटना से मौके पर कोहराम मच गया। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

