राष्ट्रमंडल खेल 2030 (सीडब्ल्यूजी) की मेजबानी को लेकर औपचारिक फैसला हो गया है। राष्ट्रमंडल खेलों की वैश्विक शासी संस्था कामनवेल्थ स्पोर्ट ने बुधवार को घोषणा की कि अहमदाबाद को शताब्दी संस्करण का मेजबान शहर चुना गया है। मेजबानी की पुष्टि के साथ यह भी बताया गया कि सीडब्ल्यूजी 2030 में 15 से 17 खेल शामिल होंगे। यह फैसला हाल ही में संपन्न स्पोर्ट प्रोग्राम रिव्यू के आधार पर लिया गया है। इसके तहत एथलेटिक्स, स्विमिंग, मुक्केबाजी, नेटबाल जैसे खेल पहले ही तय किए जा चुके हैं, जबकि अन्य खेलों पर अगले महीने विचार-विमर्श शुरू होगा। पूरी खेल सूची अगले वर्ष जारी की जाएगी। इसके अलावा मेजबान देश को दो नए या पारंपरिक खेल जोड़ने का भी अवसर मिलेगा।
बेहद सम्मानित महसूस कर रहे:- भारतीय ओल्ंिापिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने कहा कि कामनवेल्थ स्पोर्ट द्वारा दिखाए गए विश्वास के लिए हम बेहद सम्मानित महसूस कर रहे हैं। 2030 के खेल न केवल राष्ट्रमंडल अभियान के 100 वर्ष पूरे करेंगे, बल्कि अगले शताब्दी की नींव भी रखेेंगे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version