अगले सत्र में राज्य के स्कूलों में 9वीं कक्षाओं में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसांधन और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की किताबें पढ़ाई जाएंगी। स्टेंट काउन्सिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग छत्तीसगढ़ में नए सत्र में पढ़ाई जाने वाली किताबों में बदलाव की तैयारिया की जा रही हैं। इसमें इस बार 9वीं कक्षा में एनसीईआरटी की गणित और विक्षान की किताबों को पढ़ाने की योजना हैं। नए सत्र के लिए पहली से 9वीं तक की किताबों में बदलाव के लिए समीक्षा का कार्य किया जा रहा हैं। जिसमें कई बदलाव किए जाएंगे। इसमें राज्य के स्थानीय तथ्यों को प्राथमिकता दी जा रही हैं।

