चित्तौड़गढ़ शहर में प्रेम प्रसंग के मामले में न्याय की मांग को लेकर एक युवक टावर पर चढ़ गया। वह दो घंटे तक टावर पर चढ़कर कूदने की धमकी देकर ड्रामा करता रहा। युवक प्रेमिका से कोर्ट मैरिज करने के बावजूद पुलिस पर अलग करने का आरोप लगा रहा था। परिजनों की समझाइश के बाद उसे नीचे उतारा।

जानकारी के अनुसार मिश्रो की पीपली निवासी गोविंद रेगर कीर खेड़ा के निकट मौसम वैघशाला में बने टावर पर चढ़ गया। पता लगने पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने युवक से वार्ता की।

उसका कहना था कि युवती से उसका लम्बे समय प्रसंग चल रहा है। दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बावजूद चंदेरिया थाना पुलिस ने उसे अलग कर दिया। उसने आरोप लगाया की युवती उसके साथ रहना चाहती है, लेकिन पुलिस ने दबाव बनाकर युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस ने परिजनों को मौके पर बुलाकर समझाइश की। उसके बाद गोविंद टावर से नीचे उतरा। उसे परिजनों के साथ घर भेज दिया। पुलिस उपाधीक्षक विनय चौधरी ने बताया कि युवक का चंदेरिया पुलिस पर आरोप गलत है। युवक लिव-इन में रहा था। युवती अलग समाज की होने से उसके परिजन शादी के लिए तैयार नहीं है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version