राज्य सरकार ने डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस से ठीक एक दिन पहले गुरूवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 14 अफसरों के विभाग में बड़ा फेरबदल किया हैं। डॉ. प्रियंका शुक्ला से स्वास्थ्य विभाग की सेवाएं वापस लेते हुए समग्र शिक्षा का आयुक्त और पाठ्य पुस्तक निगम का प्रबंध संचालक बनाया हैं। चिकित्सा शिक्षा आयुक्त शिखा राजपूत को राज्य निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। रायपुर व दुर्ग की अपर संभागायुक्त इफ्फत आरा को राजस्व विभाग का विशेष सचिव के साथ संचालक नॉन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया हैं। वहीं, मार्कफेउ व नॉन की प्रबंध संचालक किरण कौशल को मंत्रालय में पदस्थ किया गया हैं। बताया जाता हैं कि स्वास्थ्यगत कारणों की वजह से उन्हे कोई विभाग नहीं दिया गया हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक महिला एवं बाल विकास विभाग के संचालक पदुम सिंह एल्मा को स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन औार बेवरेसेज कार्पोरेशन का प्रबंध संचालक बनाया गया हैं
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

