रायपुर और सरगुजा संभाग में सर्दी एक बार फिर अपने तीखे तेवर दिखाने लगी है। हिमाचल की ओर से आ रही शीतल हवाओं ने अंबिकापुर में तीन दिनों की राहत खत्म कर फिर कंपकंपी बढ़ा दी है।
बीते सप्ताह खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण की वजह से कुछ दिन ठंड मं नरमी आई थी, लेकिन अब उत्तर की बर्फीली हवा ने मौसम का रूख पूरी तरह बदल दिया है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो बीते दस वर्षों में सबसे कम है। सामान्य से 4.0 डिग्री नीचे पहुंचे पारे ने सर्दी के अहसास को और तेज कर दिया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में बीते 24 घंटे मं कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई और मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। इसी तरह रायपुर माना का न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री दर्ज किया गया। यह भी बीते दस साल में सबसे कम तापमान रहा है। लोगों को रात और सुबह मेंंं ठंड का अधिक ऐहसास हो रहा है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version