कोरिया वन मंडल के बैकुंठपुर वनपरिक्षेत्र के बिशुनपुर मेंं गुरूवार की मध्य रात 11 हाथियों के दल ने 70 वर्षीय बुजुर्ग फुलसाय पंडो को कुचलकर मार डाला।
बताया जा रहा है कि मृतक बुजुर्ग रेल्वे टै्रक के किनारे झोपड़ी बनाकर रह रहा था। नेशनल हाईवे 43 को पार कर बिशुनपुर पहुंचे हाथियों ने पहले वृद्ध की झोपड़ी को तोड़ा। वृद्ध ने भागने की कोशिश भी किया, जिसे दौड़ाकर हाथियों ने कुचल दिया।
कटघोरा रेंज से 11 हाथियों के दल ने कुछ दिनों पूर्व कोरिया जिले की सीमा में प्रवेश किया है। हाथियों का दल बीती रात गदबदी के पास पहुंचा था। शाम को हाथियों को ग्रामिणों ने खदेड़ा तो वे बिशुनपुर की ओर बढ गया, जिसके बाद हाथियों के दल ने घटना को अंजाम दिया।
वन विभाग ने बताया कि 11 हाथियों के दल के रेलवे ट्रैक पार करने से पहले ही वहां से मालगाड़ी तेज रफ्तार से गुजरी, जिसके कारण हाथियों का दल दो गुटो में बट गया। हाथी बिशनुपर के बांधपारा में रेल्वे ट्रैक के किनारे पेड़ के नीचे झोपड़ी बनाकर रह रहे ग्रामीण के पास पहुंच गए और उसे कुचल दिया।
Previous Articleशराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो बेटे ने कर दी पिता की हत्या
Next Article रांची का मैदान, विराट को भाता है….

