भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 30 नवंबर को जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम में प्रस्तावित तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में विराट कोहली आकर्षण का केंद्र होंगे। इसका मुख्य कारण यह है कि महेंद्र सिंह धोनी का यह ग्रांउड विराट को बहुत रास आता है, जहां उनका बल्ला लगातार रन उगलता है। क्रिकेट प्रेमी एक बार फिर उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
विराट कोहली ने इस मैदान पर अब तक पांच मैच खेले हैं। इनमें चार पारियों में उन्होंने बल्लेबाजी की है और 192 की औसत से 384 रन बनाए हैं, जिनमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल हैं। कोहली ने इस मैदान पर 15 नवंबर 2014 को श्रीलंका के विरूद्ध 139 रनों की पारी खेली थी, जो इस ग्राउंड में किसी भी भारतीय बल्लेबाज के साथ-साथ संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। इसके अलावा 8 मार्च 2019 को आस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होनें 123 रन बनाए थे। विदेशी खिलाड़ियों में आस्ट्रेलया के एंडी मैथ्यूज ने 2014 में 139 रन बनाकर इस ग्राउंड पर किसी भी विदेशी खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया है।
खामोश रहा है रोहित का बल्ला:- दूसरी ओर रोहित शर्मा का बल्ला इस मैदान पर खामोश रहा है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने यहां चार मैच खेले हैं और उनके बल्ले से मात्र 43 रन निकले हैं, जिनमें उनका सर्वाेत्तम स्कोर 14 रन रहा है। इस बार दर्शक उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे हैं। रोहित के साथ-साथ आलराउंडर रवींद्र जडेजा भी बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। पूर्व कप्तान ने यहां पर तीन मैचों में केवल 24 रन बनाए हैं, जबकि गेंदबाजी में उन्होंने छह विकेट लिए हैं। जेएससीए स्टेडियम में भारत की ओर से अब तक तीन शतक लगे हैं, जिसमें विराट कोहली ने दो और श्रेयस अय्यर ने एक शतक जड़ा है। श्रेयस ने नौ अक्टूबर 2022 को दक्षिण अफ्रीका के विरूद्ध 113 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version