अब भारत अमेरिका और चीन के बाद दुनिया का तीसरा डिफेंस पावर है। आस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित थिंक टैंक ” लोवी इंस्टीट्यूट “द्वारा जारी ” एशिया पावर इंडेक्स 2025 ” में भारत की रक्षा ताकत का लोहा माना गया है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत की इस उपलब्धि में आपरेशन सिंदूर की बड़ी भूमिका है। इंडेक्स में भारत की सैन्य ताकत के साथ-साथ तेजी से बढ़ती आर्थिक क्षमता को भी अहमियत दी गई है। इंडेक्स में जिन मानदंडों को आधार बनाया गया है, उसमें भारत ने जापान, रूस, आस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया जैसे देशों को भी पीछे छोड़ दिया है। वहीं, पाकिस्तान को 16 वां स्थान मिला है।
बता दें कि वार्षिक एशिया पावर इंडेक्स में संसाधनों और प्रभाव के आधार पर देशों का स्थान तय किया है। इंडेक्स में प्रमुख शक्तियों मेें स्थान पाने के लिए 40 अंक जरूरी होते हैं। इस सूची में कुल 27 देशों को शामिल किया गया हैं। अपनी आर्थिक क्षमता में भारत ने जापान को पछाड़ते हुए एक पायरदान की बढ़त दर्ज की है। विदेशी निवेश प्रवाह के मामले में भी भारत नौवें स्थान पर पहुंच गया हैं।
भारत को बनाया आपरेशन सिंदूर ने दुनिया का तीसरा डिफेंस सुपर पावर
Previous Articleरांची का मैदान, विराट को भाता है….

