रामानुजनगर थाना में पदस्थ आरक्षक की बाइक दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार निवासी ग्राम मानी थाना प्रतापपुर 37 वर्षीय दलसाय कोराम थाना रामानुजनगर में आरक्षक पद पर पदस्थ था। 29 नवंबर की सुबह 11 बजे समंस वारंट की तामील हेतु ग्राम दवना, पदशुरामपुर, पटना, साल्ही व आमगांव बाइक से गया था। यहां से वापस लौटते समय शाम 6 बजे सरईपारा नाला के पास बाइक क्रमांक सीजी 29 एएफ 6909 के चालक परशुरामपुर निवासी मानप्रताप प्रजापति ने तेज एंव लापरवाही पूर्वक चलाते हुए सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में आरक्षक, मानप्रताप प्रजापति व इसके साथ बाइक में पीछे बैठा कितेश घायल हो गए। इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र रामानुजनगर लाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टर ने आरक्षक दलसाय को मृत घोषित कर दिया। वहीं कितेश उम्र 22 वर्ष की गंभीर अवस्था में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सूरजपुर रेफर कर दिया गया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version