दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हरता में कुछ दिन पूर्व युवक की लाश गांव के ही कुएं में मिली थी। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों केा गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सुअर का शिकार करने के लिए खेत में तरंगित जीआई तार बिछा रखा था। घर जाने के दौरान तरंगित तार की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई थी। आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से उसके शव को घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर ले जाकर कुएं में डाल दिया था।
जानकारी के अनुसार हरेंद्र सिंह पिता बुद्धदेव उम्र 27 वर्ष दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हरता का रहने वाला था। वह 23 नवंबर को अन्य लोगों के साथ पिकनिक मनाने मैनपाट गया था। शाम को वापस आने के बाद सभी अपने-अपने घर चले गए, लेकिन हरेंन्द्र घर नहीं पहुंचा। दसरे दिन उसकी लाश गांव के कुएं में मिली थी। परिजन ने हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस मामले में मर्गकायम कर विवेचना कर रही थी। पीएम रिर्पोट में करंट लगने से मौत की पुष्टि पर पुलिस मामले की जांच गंभीरता से शुरू कर दी। 500मीटर दूर ले जाकर शव को कुएं में डाला:- विवेचना के दौरान पुलिस ने गांव के ही बुधराम सिंह पिता जयमंगल सिंह उम्र 65 वर्ष निवासी कुम्हरता को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने बताया कि गांव के ही बलराम सिंह व मदन सिंह के साथ मिलकर सुअर का शिकार करने के लिए खेत में जीआई तार लगा रखा था। इसके संपर्क में आने से हरेंद्र की मौत हो गई थी। डर से तीनों ने मिलकर शव को घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर ले जाकर कुएं में डाल दिया था।
ये आरोपी पकड़े गए:- पुलिस ने घटना में शामिल आरोपी बुधवार सिंह पिता जयमंगल सिंह उम्र 65 वर्ष व बलराम सिंह पिता देवन सिंह उम्र 55 वर्ष तीनों निवासी कुम्हरता थाना दरिमा को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version