जांजगीर-चांपा क्षेत्र के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि सोनसरी निवासी स्व. अरूण कुमार साहू और सुशीला साहू की पुत्री एवं जर्वे के श्यामकर्तिक साहू की बहु मीनाक्षी साहू देश के टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17 में शामिल होगें। यह विशेष एपिसोड 3 दिसंबर को रात्रि 9 बजे सोनिी टीवी पर प्रसारित होगा। जिसमें वे महानायक अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर नजर आएंगी। इस गौरवपूर्ण क्षण को देखने के लिए क्षेत्रवासियों में उत्साह और उत्सुकता का विशेष माहौल है। उल्लेखनीय है कि मीनाक्षी साहू हाल ही में छत्तीसगढ़ शासन के खनिज विभाग में डिप्टी डायरेक्टर पद पर पदोन्नत हुई हैं। व्यस्त प्रशासनिक दायित्वों के साथ वे निरंतर बोड़सरा के ग्राम विकास समिति के माध्यम से गांव से जुड़ी रही हैं। उन्होनें विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों एवं पौधरोपण जैसे जनहितकारी कार्यो में स्वस्फूर्त सक्रिय भूमिका निभाते आ रही हैं। जो हम सबके लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करता है। मीनाक्षी साहू की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र का सम्मान बढ़ा है।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

