मकान बनाने के लिए नींव खोदने के समय हर कोई हैरान रह गया जब जमीन में से एक-एक कर बिना फटे बम निकलने लगे. यह देखकर जमीन के मालिक ने पुलिस को बुलाया और फिर जब और खुदाई हुई तो पूरे 122 बम निकले. यह वाकया मणिपुर के मोरेह शहर का है जहां म्यांमार और इंडिया का बॉर्डर है. मणिपुर के मोरेह में जांग वेंग के पास गंते वेंग इलाके में एक प्लॉट की मकान बनाने के लिए खुदाई चल रही थी. तभी खुदाई के दौरान वहां से बम निकलने लगे. इस बात से घबराकर मकान मालिक ने तुरंत पुलिस को फोन लगा दिया. यह घटना मंगलवार की है. मौके पर तुरंत पुलिस पहुंची और खुदाई जारी रखी तो पूरे 122 बम निकले. यह बम सेकंड वर्ल्ड वार के समय के हैं जो जमीन में दबे हुए थे. इनका इस्?तेमाल नहीं हो पाया था. सेकंड वर्ल्ड वार के समय यहां जापानी सेना की मौजूदगी थी. यहीं से सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज ने भारत की आजादी के लिए संघर्ष छेड़ रखा था. मणिपुर पुलिस सभी बमों को अपने साथ मोरेह पुलिस स्टेशन ले गई. वहां सुरक्षा के साथ बमों को रखा गया है. इससे पहले इसी साल 17 जुलाई को भी मोरेह इलाके से बिना फटे हुए 27 बम, बम के 43 खाली खोखे और 15 खाली बक्से खोजे गए थे. यह इलाका म्यांमार और भारत की सीमा पर है इसलिए यहां बडिऩा फटेे बम काफी संंख्या में मिलते हैं.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version