रायगढ़, रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित आरपीएफ पोस्ट में बुधवार की सुबह एक प्रधान आरक्षक ने अपने सहकर्मी प्रधान आरक्षक की नाइन एमएम पिस्टल से चार गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर थाना और प्लेटफार्म नंबर-एक पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे यात्री हैरान रह गए। जानकारी के अनुसार, महाजन टोला थाना बिछिया जिला रीवा मध्य प्रदेश निवासी प्रधान आरक्षक प्रेम किशोर मिश्रा (48) बीती रात 10 बजे किरोड़ीमल रेलवे लाइन पर गश्त ड्यूटी पर थे। सुबह करीब चार बजे वे आरपीएफ पोस्ट लौटे। वहीं आरोपित प्रधान आरक्षक कुमार सिंह लदेर की सीसीटीवी कंट्रोल रूम में ड्यूटी लगी थी। यहां प्रधान आरक्षक कुमार सिंह लदेर और प्रेम किशोर मिश्रा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

देखते ही देखते दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि कुमार सिंह लदेर ने अपनी सर्विस रिवाल्वर निकाली और पीके मिश्रा के सिर पर चार राउंड फायर कर दिया। गोली लगते ही प्रेम किशोर मिश्रा मौके पर लहूलुहान होकर गिर गए। कुछ ही मिनटों में उनकी मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर थाने में मौजूद अन्य जवान मौके पर पहुंचे। वारदात से स्टेशन पर बैठै यात्रियों से लेकर स्टाल संचालक सन्न रह गए। इसकी सूचना पर रायगढ़ आरपीएफ और स्थानीय पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरंसिक टीम को बुलाया गया। टीम के सदस्यों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। हत्यां की जानकारी मिलते ही मृतक के स्वजन थाना पहुंच गए हैं। आरोपित प्रधान आरक्षक कुमार सिंह लदेर को हिरासत में लिया गया हैं। रेलवे स्टेशन परिसर में हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version