हरियाणा में करीब 112 स्कूली छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में छात्रों के संक्रमित पाए जाने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया है। फिलहाल छात्रों के संपर्क में आए लोगों का टेस्ट किया जा रहा है ताकि संक्रमण और ना फैले। हरियाणा के झज्जर और रेवाड़ी में कोरोना ने अपना कहर मचाया है। यहां पर करीब 112 स्कूली छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मार्च में लगे लॉकडाउन के करीब 8 महीन बाद प्रदेश में 2 नवंबर से 9 से 12वीं के छात्रों के लिए स्कूल खोला गया था। अकेले रेवाड़ी के एक सरकारी स्कूल में 78 छात्र कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि झज्जर में 34 छात्र कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। रेवाड़ी के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) राजेश कुमार ने कहा कि फिर से स्कूल खोलने के बाद 78 मामलों दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 25 छात्रों पिछले दो दिनों में पॉजिटिव पाए गए हैं। 19 छात्रों ने कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद कुंड गांव में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल को दो सप्ताह के लिए सील कर दिया। मानदंडों के अनुसार, एक पॉजिटिव मामले का पता चलने पर एक स्कूल को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया जाता है। यदि छात्रों के संपर्क पॉजिटिव पाए जाते हैं, तो स्कूल दो सप्ताह के लिए बंद रहता है। झज्जर के जिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील लखरा ने कहा कि पिछले दो सप्ताह में 12 सरकारी स्कूलों के 1,197 छात्रों के नमूने एकत्र किए गए हैं। उनमें से 34 पॉजिटिव मिले हैं। सकारात्मक पाए गए अधिकांश छात्र एक-दूसरे के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।
112 स्कूली छात्र कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप, हाल ही में खोला गया था स्कूल…
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
