देश के जाने-माने युवा कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय शुक्रवार को विवाह बंधन में बंध गए. उन्होंने शिप्रा के साथ वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार सात फेरे लिए. यह भव्य विवाह समारोह जयपुर के आमेर स्थित ताज होटल में आयोजित किया गया, जहां देशभर से गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की.

कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय जब बारात लेकर जयपुर पहुंचे थे तो किसी राजा से कम नहीं लगे थे। इसके बाद से हर कोई उनकी दुल्हनिया को देखना चाहता था। जो हल्दी और मेहंदी में पारंपरिक कपड़े पहनकर बेहद सुंदर नजर आईं। लेकिन बता दें कि शिप्रा का सबसे सुंदर लुक तो अब सामने आया है। क्योंकि उन्होंने शादी में लहंगा नहीं बल्कि साड़ी पहनकर पांरपरिक रूप दिखाया।

101 पंडितों ने पूरी कराई वैदिक रस्में

इस विवाह को खास बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गईं थीं. शादी की मुख्य रस्में पूरी करने के लिए देश के कोने-कोने से 101 पंडितों को बुलाया गया था. इन सभी ने मिलकर करीब तीन घंटे तक मुख्य वैदिक रस्में और रीति-रिवाज पूरे कराए. विवाह के लिए तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर एक भव्य और विशेष विवाह मंडप तैयार किया गया था, जो आकर्षण का केंद्र रहा.  

विवाह के दौरान अग्नि के सात फेरे लेने से पहले कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और उनकी पत्नी शिप्रा की एक अत्यंत मनमोहक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में दोनों एकसाथ बहुत ही प्रसन्न और सुंदर लग रहे हैं।

मंडप में मौजूद थे धीरेंद्र शास्त्री और कुमार विश्वास

कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी में कई बड़े नाम आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे. विवाह मंडप में दूल्हे (इंद्रेश उपाध्याय) के ठीक पीछे उनके माता-पिता के साथ बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री बैठे थे. धीरेंद्र शास्त्री के अलावा, सुप्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास भी समारोह में मौजूद रहे. मुख्य विवाह रस्में संपन्न होने के बाद, शाम को जयमाला और आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश के कई और दिग्गज कथावाचक, संत और राजनेता शामिल हो सकते हैं.

कौन हैं इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज की पत्नी शिप्रा?

मिली जानकारी के अनुसार, कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की पत्नी का नाम शिप्रा है

वह मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं और एक सम्मानित परिवार से आती हैं

शिप्रा के पिता हरियाणा पुलिस में डीएसपी के पद पर रह चुके हैं

वर्तमान में उनका परिवार पंजाब के अमृतसर में निवास कर रहा है

शिप्रा और उनके परिवार की गहरी धार्मिक रुचि को देखते हुए यह रिश्ता तय किया गया है

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version