रायपुर। राजधानी रायपुर में ड्रग्स बेचते 2 तस्करों पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 26.22 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया है, जिसकी कीमत ढाई लाख रुपए से ज्यादा है। पूरा मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है। आरोपी हेरोइन कहां से लाए थे? किसे बेचने वाले थे? इसके बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है।

5 दिसंबर की रात आरोपी साइंस कॉलेज मैदान के पास एक कार में पहुंचे थे, जहां वे ड्रग्स बेचने की फिराक में ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर कर दो आरोपियों आयुष दुबे उर्फ मयंक निवासी पंचशील नगर रायपुर और मृत्युंजय दुबे उर्फ एमडी निवासी पचपेड़ी नाका रायपुर को गिरफ्तार किया। उनके पास से कार, मोबाइल, ड्रग्स समेत 23 लाख का सामान जब्त किया गया है।

सरस्वती नगर पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि साइंस कॉलेज मैदान के पास डीडीयू ऑडिटोरियम रोड पर एक काले रंग की कार में दो युवक चिट्टा (हेरोइन) बेचने की फिराक में ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अलर्ट हुई और मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। आरोपियों की तलाशी में पुलिस को 26.22 ग्राम चिट्टा मिला। बरामद चिट्‌टे की कीमत 2,60,100 रुपए है। चिट्‌टे के साथ ही हुंडई कार (CG 04 NT 3892), कीमत करीब 20 लाख रुपए, 7 मोबाइल, कुल कीमत लगभग 74,000 रुपए पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस पूरे मामले का खुलासा जल्द करेगी।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version