अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर जरही पेट्रोल पंप के पास गुरूवार देर रात हुए संडक़ हादसे में 22 वर्षीय युवक हृदय लाल राजवाडे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, पुआल से भरी एक ट्राली अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे पलट गई थी। ट्राली को सीधा करने और पुआल को दोबारा भरने का काम चल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक एसयूवी ने वहां मौजूद हृदय लाल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक वाहन में फंस गया और करीब 25 मीटर तक घसीटता चला गया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यू हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। भीड़ ने एसयुवी को रोक लिया और विरोधस्वरूप उसमें पुआल भरकर आग के हवाले कर दिया। चालक इजेन लकड़ा, निवासी गोंदा मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे कुछ ही देर बाद गिरफ्तार कर लिया। हादसे के कारण अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर लंबा जाम लगा गया। भटगांव थाना प्रभारी सरफाराज फिरदौसी ने बताया कि चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया हैं। साथ ही आगजनी करने वालों पर भी अलग से प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version