मुंबई । प्रभास, जिन्हें भारत का सबसे बड़ा सुपरस्टार कहा जाता है, अपनी फिल्मों से लगातार दर्शकों, आलोचकों और फिल्ममेकर्स का दिल जीत रहे हैं। उनका फैनबेस पूरे देश में बहुत बड़ा है और दुनिया भर में उनकी पहचान का सबसे बड़ा कारण बाहुबली फिल्म सीरीज़ ही है। हाल ही में बाहुबली: द एपिक जिसमें बाहुबली: द बिगिनिंग और बाहुबली: द कन्क्ल्यूज़न दोनों फिल्मों को जोड़कर एक फिल्म बनाया गया है, 12 दिसंबर 2025 को जापान में सिनेमा घरों में रिलीज़ होने जा रही है।

फिल्म की रिलीज़ से पहले प्रभास जापान गए, जहाँ एक खास स्क्रीनिंग रखी गई थी। यह स्क्रीनिंग एक बड़े जश्न में बदल गई। पूरा हॉल उन फैंस से भरा था जो प्रभास को देखने और बाहुबली की कहानी को बड़े पर्दे पर महसूस करने के लिए बहुत उत्साहित थे। स्क्रीनिंग के बाद प्रभास ने सभी फैंस से बहुत प्यार से मुलाकात की और उनके लिए कुछ यादगार पल बना दिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी एक नोट शेयर किया, जो डायरेक्टर एस.एस. राजामौली ने उन्हें जापान पहुंचने पर दिया था। इस नोट ने इस पल को और भी खास बना दिया।

स्क्रीनिंग से अपनी एक फोटो और वह नोट शेयर करते हुए प्रभास ने लिखा, “डारलिंग @ssrajamouli… आपको बहुत सारा प्यार। यहां जापान में आपकी कमी महसूस हो रही है… हम दोनों फिर साथ में आएंगे।”

स्क्रीनिंग के दौरान प्रभास ने दिल से बोला, “पिछले 10 सालों में बहुत लोगों ने मुझे जापान के बारे में बताया था। आज आप सबको सामने देखकर मेरा सपना पूरा हो गया। लक्ष्मी गारु की तरह, मैं भी हर साल जापान आकर आपसे मिलना चाहता हूँ।”

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version