भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज के बाद अब पांच मैचों की T20 इंटरनेशनल (T20I) सीरीज खेली जाएगी। हालांकि सीरीज शुरू होने से पहले ही दक्षिण अफ्रीकी टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज क्वेना मफाका और बल्लेबाज टोनी डी जोरजी हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण इस टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं।बता दें कि टोनी डी जोरजी भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भी नहीं खेल रहे हैं। पिछले मैच में जोरजी 45वें ओवर के बाद 17 रन पर ‘रिटायर्ड हर्ट’ हो गए थे और उनकी फिटनेस अभी पूरी नहीं है। उन्हें स्वदेश लौटना होगा और उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान अभी नहीं किया गया है।

क्वेना मफाका का रिप्लेसमेंट तय

क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने पुष्टि की है कि तेज गेंदबाज क्वेना मफाका बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण टी20I टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह लुथो सिपामला को टीम में शामिल किया गया है। टीम के लिए यह चोटों का बड़ा झटका माना जा रहा है, खासकर तेज गेंदबाजी विभाग में विकल्प सीमित होने के कारण।

भारतीय टीम का पलड़ा भारी

इतिहास में दोनों टीमों के बीच T20I मुकाबलों का आंकड़ा भारत के पक्ष में रहा है। कुल 31 मुकाबलों में से भारत ने 18 में जीत दर्ज की है, जबकि दक्षिण अफ्रीका केवल 12 मैचों में विजयी रहा है। ऐसे में भारतीय टीम को पारंपरिक रूप से इस फॉर्मेट में मजबूती हासिल है।

टी20 सीरीज का शेड्यूल

टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 9 दिसंबर को कटक में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 11 दिसंबर को, तीसरा मैच 14 दिसंबर को होगा। सीरीज का चौथा मुकाबला 17 दिसंबर को लखनऊ और आखिरी पांचवां मैच 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा।

टी20I सीरीज के लिए टीम स्क्वाड

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर।

साउथ अफ्रीका: एडन माक्ररम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जेनसन, केशव महाराज, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, लुथो सिपामला, ट्रिस्टन स्टब्स।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version