फुटबाल की वैश्विक संस्था फीफा ने शुक्रवार को 2026 विश्व कप ड्रॉ के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपने ‘शांति पुरस्कार’ से सम्मानित किया। यह निर्णय फीफा की खेल-केंद्रित छवि से एक बड़ा हटकर कदम माना जा रहा है और ड्रॉ समारोह में ट्रंप की मौजूदगी ने इसे और सुर्खियों में ला दिया।

ट्रंप लंबे समय से नोबेल शांति पुरस्कार की इच्छा जाहिर करते रहे हैं, इस नए सम्मान के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो के ट्रंप से करीबी संबंध हैं और उन्होंने कई मौकों पर कहा था कि गाजा में संघर्ष विराम की दिशा में ट्रंप की कोशिशें ‘नोबेल’ लायक थीं। पुरस्कार देते समय इन्फेंटिनो ने कहा, यह आपका पुरस्कार है, आपका शांति पुरस्कार। फीफा ने इस पुरस्कार को उन व्यक्तियों को सम्मानित करने की पहल बताया है, जिन्होंने वैश्विक शांति और लोगों को जोड़ने के लिए असाधारण कदम उठाए हों।

यह सम्मान ऐसे समय में दिया गया है, जब ट्रंप प्रशासन कैरेबियन में कथित ड्रग नावों पर घातक हमलों को लेकर आलोचनाओं में घिरा है। साथ ही राष्ट्रपति ट्रंप की प्रवासी विरोधी बयानबाजी भी चर्चा में है। इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरीना मचाडो को मिला, जिन्होंने पुरस्कार मिलने के बाद ट्रंप को भी संघर्ष में निर्णायक समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version