प्रदेश में सर्दी तेज पडऩे लगी हैं। मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर खास सावधानी बरतने की अपील की हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने आठ और नौ दिसंबर के लिए शीतलहर की चेतावनी जारी की हैं। गौरेला-पेंड्रा-मारवाही, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, बेमेंतरा, रायपुर, दुर्ग, मोंहला-मानपुर-अंबागढ़, चौकी, बालोद और कोरबा जिलों में एक दो स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना हैं। उत्तर भारत से लगातार ठंडी हवा दक्षिण की ओर बढ़ रही है, जिसके कारण प्रदेश में शुष्क मौसम के साथ तीखी ठंड महसूस की जा रही हैं। उत्तरी और मध्य हिस्सों में ठंड और बढ़ सकती हैँ। रायपुर में सोमवार को हल्के बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम करीब 12 डिग्री रहने की संभावना हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version