राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में एक करोड़ के इनामी सीसीएम नक्सली रामधेर मज्जी ने अपने 11 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। यह सरेंडर सोमवार सुबह बकरकट्टा थाना क्षेत्र के कुम्ही गांव में हुआ। सभी नक्सलियों ने हथियार रखकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। सुरक्षा एजेंसियों ने इसे नक्सली ढांचे पर बड़ा और निर्णायक आघात बताया है।

दोपहर 1 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा प्रेस वार्ता करेंगे। उनके साथ डीजीपी अरुण देव गौतम और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

सरेंडर किया समूह MMC महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्पेशल जोनल कमेटी का हिस्सा था। यह ग्रुप तीन राज्यों के छह जिलों में सक्रिय था। रामधेर मज्जी ने AK-47 के साथ समर्पण किया, जिसे नक्सल संगठन के भीतर अब तक की सबसे बड़ी टूट माना जा रहा है।

रामधेर मज्जी ने AK-47 के साथ समर्पण किया, जिसे नक्सल संगठन के भीतर अब तक की सबसे बड़ी टूट माना जा रहा है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version