राजधानी दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस के नए आंकड़ों ने अभी तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में एक दिन में संक्रमण के 7,486 नए मामले सामने आए जबकि इस महामारी के कारण 131 मरीजों की मौत हो गई. एक दिन में कोविड-19 से मरने वालों की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है. इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना के कुल मामले 5 लाख के आंकड़े को पार कर गए और मृतकों की संख्या 7,943 हो गई. दिल्ली में संक्रमित होने की दर 12.03 प्रतिशत है, जबकि रिकवरी रेट 89 फीसदी है. वर्तमान में यहां कोरोना के 42,458 मरीज हैं जिनका इलाज चल रहा है. बुलेटिन के अनुसार संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 5,03,084 हो गए हैं.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version