प्रदेश में इन दिनों सर्दी अपना असर दिखा रही है। मंगलवार को अनेक क्षेत्रों में शीतलहर की आंशका है। सोमवार को मैनपाट प्रदेश का सबसे ठड़ा स्थान रहा, यहां का तापमान 5 डिग्री रहा। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा। वहीं रायपुर में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में सरगुजा के अलावा बिलासपुर, रायपुर व दुर्ग में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।
दिसंबर का दूसरा सप्ताह शुरू हो गया है और ट्रेंड के अनुसार प्रदेश के कुछ इलाकों में शीतलहर चल रही है। राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री कम है। प्रेदश के मैदानी व पहाड़ी इलाकों में रातें सर्द होने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। जनजीवन प्रभावित हुआ है। पहाड़ी इलाकों में सुबह कोहरा छा रहा है। इससे वाहनों को देर सुबह तक हेडलाइट जलाकर धीरे-धीरे चलना पड़ रहा है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version