बिहार के हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के गदाई सराय में एक आभूषण की दुकान पर देर शाम चार हथियारबंद लुटेरों ने लूट की नियत से धावा बोल दिया. व्यापारी ने दुकान दिवाली के ठीक पहले महज 4 दिन पहले ही शुरू हुई थी. बाइक से पहुंचे लुटेरे हाथों में पिस्टल और बम लेकर ज्वेलरी शॉप में घुसे और महज 15 मिनट में सारा कीमती सामान लेकर फरार हो गए. इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई. तुरंत ही आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इलाके में लूट की इस बड़ी वारदात की खबर जैसे ही फैली जिले के बड़े पुलिस अधिकारी वारदात वाली जगह पहुंचे और मौके का मुआयना शुरू कर दिया. लेकिन डरे सहमे लोगों के साथ पुलिस ने भी राहत की सांस ली. जब यह पता चला कि अपराधी नकली जेवरात लेकर भागे हैं. दरअसल लुटेरे लूट के दौरान जिन जेवरात को समेट कर भागे थे उनमें से ज्यादातर नकली थे और उनकी कीमत बेहद मामूली थी. लूट भले ही नकली थे लेकिन लुटेरों का दुस्साहस असली था. ऐसे लोगों का डरना लाजमी था. पुलिस ने लुटेरों की पहचान के लिए दुकान और आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने का काम शुरू कर दिया है. वैशाली के एसपी मनीष ने बताया कि शाम करीब 6 बजे यहां लूट की घटना की गई है. दुकान हाल ही में खुली थी लुटेरे एक लाख से कम राशि लेकर भागे. इसके अलावा कुछ आर्टिफिशियल सामान और कुछ चांदी के जेवर थे.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version