जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग भर्ती वर्ष 2023-24 के अंतर्गत चयन प्रक्रिया का अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है। इस भर्ती में आरक्षक (जीडी) के लिए कुल 554 पदों पर चयन किया गया है, जिसमें सामान्य वर्ग के 361, ओबीसी के 77, एएसी के 94 और एसटी वर्ग के 22 पद शामिल हैं। आरक्षक (चालक) में अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के तीन पद और आरक्षक (ट्रेड टेलर) में सामान्य वर्ग का एक पद भरा गया है। पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय, माना में 16 दिसंबर 2024 से 17 जनवरी 2025 तक दस्तावेजों की जांच, शारीरिक माप-तौल एवं शारिरीक दक्षता परीक्षा संपन्न हुई थी। इसके बाद 14 सितंबर 2025 को व्यापमं द्वारा लिखित परीक्षा का परिणाम जारी किया गया। अब चयन सूची और प्रतीक्षा सूची प्रवीण्यता के आधार पर प्रकाशित की गई है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version