अमेरिका में एक प्लेन सड़क पर चलती हुई एक कार पर ही क्रैश लैंड कर गया. रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि एक प्लेन “आसमान से गिरता है” और फ्लोरिडा के सड़क पर चलती एक कार से टकरा जाता है. कार को एक बुजुर्ग महिला चला रही थी, जो घायल हो गई है. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार प्लेन “फिक्स्ड-विंग मल्टी-इंजन” है और यह फ्लोरिडा में सड़क पर चलती 2023 टोयोटा कैमरी मॉडल की कार से टकरा गया.

यह चौंका देने वाला वीडियो पीछे चल रही एक दूसरी कार के डैशकैम में कैद हुआ है. इसमें दिखता है कि भीड़-भाड़ वाली सड़क पर यह प्लेन गोता लगाते हुए और इमरजेंसी लैंडिंग का प्रयास करते हुए सीधे कार में टकरा जाता है.

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने कहा है कि कार चला रही 57 वर्षीय महिला ड्राइवर को हादसे के बाद स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. कमाल की बात यह है कि उसे केवल मामूली चोटें आई हैं. अधिकारियों ने यह भी बताया कि प्लेन को ऑरलैंडो के 27 साल का पुरुष पायलट चला रहा था.

दुर्घटना के बाद घटनास्थल से आईं तस्वीरों में कार और विमान का टूटा-फूटा ट्रंक दिखाई दे रहा था, जिससे ऐसा लग रहा था कि विमान का अगला भाग और पहिया फट गया है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version